श्री कृष्ण के रहस्य - मार्शल आर्ट के जन्मदाता

16

 *श्रीकृष्ण के  रहस्य*

किस रंग के थे श्रीकृष्ण? 

जनश्रुति अनुसार लोग श्रीकृष्ण की त्वचा का रंग काला अथवा श्याम रंग का मानते हैं।लेकिन उनका रंग न तो काला और न ही नीला था। दरअसल उनकी त्वचा का रंग मेघ श्यामल (Cloud Shyamal) था। अर्थात काला, नीला और सफेद मिश्रित रंग।

श्रीकृष्ण की गंध :

जनश्रुति अनुसार माना जाता है कि उनके शरीर से मादक गंध निकलती रहती थी। इस गंध को वे अपने गुप्त अभियानों में छुपाने का उपक्रम करते थे।श्रीकृष्‍ण के शरीर से निकलने वाली गंधी गोपिकाचंदन और कुछ-कुछ रातरानी की सुगंध से मिलती जुलती थी।

श्रीकृष्ण के शरीर का गुण:

कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की देह कोमल अर्थात लड़कियों के समान मृदु थी लेकिन युद्ध के समय उनकी देह विस्तृत और कठोर हो जाती थी। जनश्रुति अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऐसा इसलिए हो जाता था क्योंकि वे योग और कलारिपट्टू विद्या में पारंगत थे।

सदा जवान बने रहे श्रीकृष्ण :

जनश्रुति अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने जब देहत्याग किया तब उनकी देह के केश न तो श्वेत थे और ना ही उनके शरीर पर किसी प्रकार से झुर्रियां पड़ी थी। अर्थात वे 119 वर्ष की उम्र में भी युवा जैसे ही थे।

मार्शल आर्ट के जन्मदाता थे श्रीकृष्ण :

भारतीय परंपरा और जनश्रुति अनुसार भगवान श्रीकृष्‍ण ने ही मार्शल आर्ट का अविष्कार किया था। दरअसल पहले इसे कालारिपयट्टू (kalaripayattu) कहा जाता था। इस विद्या के माध्यम से ही उन्होंने चाणूर और मुष्टिक जैसे मल्लों का वध किया था।

 श्रीकृष्ण ने इस विद्या को अपनी 'नारायणी सेना' को सीखा रखा था। डांडिया रास इसी का एक रूप है। मार्शल आर्ट के कारण उस काल में 'नारायणी सेना' को भारत की सबसे भयंकर प्रहारक माना जाता था।

शिव और कृष्ण का जीवाणु युद्ध :

प्रचलित मान्यता अनुसार कृष्ण ने असम में बाणासुर और भगवान शिव से युद्ध के समय 'माहेश्वर ज्वर' के विरुद्ध 'वैष्णव ज्वर' का प्रयोग कर विश्व का प्रथम 'जीवाणु युद्ध' लड़ा था। हालांकि यह शोध का विषय हो सकता है।

वानर राज बाली ही था जरा बहेलिया :

 पौराणिक मान्यताओं अनुसार प्रभु ने त्रेता में राम के रूप में अवतार लेकर बाली को छुपकर तीर मारा था। कृष्णावतार के समय भगवान ने उसी बाली को जरा नामक बहेलिया बनाया और अपने लिए वैसी ही मृत्यु चुनी, जैसी बाली को दी थी।


 *खोडाभाई_भगवा ध्वज रक्षक समूह*

Post a Comment

16Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. जय श्री कृष्ण 🌹🚩

    ReplyDelete
  2. जय श्री कृष्णा

    ReplyDelete
  3. जय श्री कृष्णा 🙏

    ReplyDelete
  4. जय श्री कृष्ण

    ReplyDelete
  5. जय श्री कृष्ण 🙏🚩🕉️

    ReplyDelete
  6. 🚩 जय श्री कृष्णा 🚩

    ReplyDelete
  7. हरे कृष्णा 🚩🙏

    ReplyDelete
  8. कृष्णम् वन्दे जगद्गुरुम्

    ReplyDelete
  9. जय श्री कृष्ण

    ReplyDelete
  10. हरे रामा हरे कृष्ण

    ReplyDelete
  11. जय श्री कृष्ण

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !