🕉️निष्काम कर्म का फल

0

 ⚜️आज की कहानी⚜️

♦️निष्काम कर्म का फल♦️

◇◇◇◆◇◇◇◇◇◇◇◇◇◇◆◇◇◇

एक गरीब विधवा के पुत्र ने एक बार अपने राजा को देखा। राजा को देख कर उसने अपनी माँ से पूछा- माँ! क्या कभी मैं राजा से बात कर पाऊँगा?

माँ हंसी और चुप रह गई।

पर वह लड़का तो निश्चय कर चुका था। उन्हीं दिनों गाँव में एक संत आए हुए थे। तो युवक ने उनके चरणों में अपनी इच्छा रखी।

संत ने कहा- अमुक स्थान पर राजा का महल बन रहा है, तुम वहाँ चले जाओ और मजदूरी करो। पर ध्यान रखना, वेतन न लेना। अर्थात् बदले में कुछ माँगना मत। निष्काम रहना।

वह लड़का गया। वह मेहनत दोगुनी करता पर वेतन न लेता।

एक दिन राजा निरीक्षण करने आया। उसने लड़के की लगन देखी। प्रबंधक से पूछा- यह लड़का कौन है, जो इतनी तन्मयता से काम में लगा है? इसे आज अधिक मजदूरी देना।

प्रबंधक ने विनय की- महराज! इसका अजीब हाल है, दो महीने से इसी उत्साह से काम कर रहा है। पर हैरानी यह है कि यह मजदूरी नहीं लेता। कहता है मेरे घर का काम है। घर के काम की क्या मजदूरी लेनी?

राजा ने उसे बुला कर कहा- बेटा! तूं मजदूरी क्यों नहीं लेता? बता तूं क्या चाहता है?

लड़का राजा के पैरों में गिर पड़ा और बोला- महाराज! आपके दर्शन हो गए, आपकी कृपा दृष्टि मिल गई, मुझे मेरी मजदूरी मिल गई। अब मुझे और कुछ नहीं चाहिए।

राजा उसे मंत्री बना कर अपने साथ ले गया। और कुछ समय बाद अपनी इकलौती पुत्री का विवाह भी उसके साथ कर दिया। राजा का कोई पुत्र था नहीं, तो कालांतर में उसे ही राज्य भी सौंप दिया।

लोकेशानन्द कहता है कि भगवान ही राजा हैं। हम सभी भगवान के मजदूर हैं। भगवान का भजन करना ही मजदूरी करना है। संत ही मंत्री है। भक्ति ही राजपुत्री है। मोक्ष ही वह राज्य है।

हम भगवान के भजन के बदले में कुछ भी न माँगें तो वे भगवान स्वयं दर्शन देकर, पहले संत बना देते हैं और अपनी भक्ति प्रदान कर, कालांतर में मोक्ष ही दे देते हैं।

वह लड़का सकाम कर्म करता, तो मजदूरी ही पाता, निष्काम कर्म किया तो राजा बन बैठा। यही सकाम और निष्काम कर्म के फल में भेद है।

"तुलसी विलम्ब न कीजिए, निश्चित भजिए राम।

जगत मजूरी देत है, क्यों राखे भगवान॥"

सदैव प्रसन्न रहिये।

जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

जुड़िए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से (प्रशासक समिति®️✊🚩(रजि. एकात्मिता सोशल वेलफेयर सोसाइटी

1️⃣

https://chat.whatsapp.com/K34Ou6Ybmco9Mr17KbdFvw


2️⃣

https://chat.whatsapp.com/LAHTlbRv4Li4Wn89xENDUw


🎯अगर कोई व्हाट्सएप मैं सदस्य संख्या पूर्ण हो गई हो तो आप दूसरे नंबर के व्हाट्सएप पर जुड़ सकते हैं दोनों ही व्हाट्सएप में कहानियां एक जैसी ही आती है

धर्म जागरण के पावन कार्य में हमारा सहयोग करे

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

🪙👇अर्थ सहयोग✊🔗QR CODE 

https://t.co/xudJkojxJ7

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


 🌹🙏🏻🚩 हरी ॐ 🚩🙏🏻🌹

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️🙏🙏

प्रशासक समिति®️✊🚩 परिवार

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !