मैं और मेरा समस्त हिन्दू समाज

2 minute read
8

 "मैं और समस्त मेरा हिन्दू समाज"


   यकीनन हमारे पूर्वजो ने बहुत ही पुण्य कर्म और बलिदान दिए होंगे तब जाकर हम सभी को सर्वश्रेष्ठ सनातन संस्कृति में  हिन्दू धर्म में जन्म मिला।  हिन्दू धर्म में मात्र जन्म लेने से आपको वह मान ,सम्मान तथा आदर प्राप्त हो गया जिसे प्राप्त करने के लिए लोग वर्षो तक परिश्रम करते है।

        आज के युग से हम सभी भलीभांति परिचित है इसी कारण आज के समय में मात्र धर्म से हिन्दू होने से कुछ नही होगा, आपको अपने और अपनी संतानों को उत्तम संस्कार और गुण भी हिन्दू संस्कृति और परम्परा वाले बताने होंगे,और पाश्चात्य संस्कृति से बचाना होगा। तभी आप इस विश्व प्रसिद्ध शौर्यता पूर्ण इतिहास वाले धर्म की परंपरा बनाये रखने में सफल हो सकेंगे। अन्यथा जिस प्रकार सूखे बबुल के पेड़ पर गुलाब का फूल शोभा नही दे सकता ठीक उसी प्रकार हिन्दुओ के संस्कारों और आदर्शो से रहित हिन्दू बालक समाज में कभी सम्मान प्राप्त नही कर सकेगा।

          सैकड़ो वर्षो तक हिन्दुओ को गुलाम बनाया गया और तब से लेकर अब तक कुछ ऐसी बात नही हुई जिससे हमें ऐसा लगे की शिक्षा लेना कितना अनिवार्य होता है

     हिन्दुओ को आपस में लड़वाकर और उनमें फुट डालो और राज करो की नीति मुग़लो और अंग्रेजो ने चलाई थी। और यही नीति  कई सत्तारूढि पार्टियों और कई संगठनो द्वारा आज भी भारत देश में चलाई जा रही है ,और हिन्दुओ को बांटने का कार्य सतत प्रयासरत करते रहते है। ये आज के राजनेताओं के अंदर का राज है जिसे हम समझते हुए भी नासमझ बन रहे है।

     हिन्दू समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन देने का कार्य अब वास्तव में निःस्वार्थ नवयुवकों व पढ़े लिए हिन्दुओ का है। ऐसा नही की वर्तमान समय में कोई यह कार्य नही कर रहा है आज के समय में प्रमुख रूप से "राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ" और उनकी कई इकाईयां वर्तमान समय में हिन्दू जनजागरण का कार्य कर रहे है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बात करे तो "प्रशासक समिति" जैसे संगठन भी उभर कर सामने आये है।

  अब समस्त हिन्दुओ और मुख्यतः पढ़े लिखे और नोकरी पेशा लोगो को हिन्दू समाज की सेवा हेतु हर तरफ से तैयार होना चाहिए।


अब " मैं और मेरा परिवार" से ऊपर उठ कर " मैं और मेरा समस्त हिन्दू समाज" के बारे में सोचना चाहिए।

 

      नयन पंड्या- प्रशासक समिति सदस्य

Post a Comment

8Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. सत्य सनातन धर्म की जय हो ����

    ReplyDelete
  2. जय जय श्री राम

    ReplyDelete
  3. सत्य सनातन धर्म की जय हो 🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. सत्य सनातन धर्म की जय हो

      Delete
  4. सत्य सनातन धर्म की विजय हो पापका नाश हो 🙏जय जय श्रीराम 🙏🚩🚩🚩🚩🚩

    ReplyDelete
  5. सत्य सनातन धर्म की जय हो

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !